Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

रश्मिका ने लिखा, "मेरे डीपफेक वीडियो को ऑनलाइन व्यापक रूप से शेयर होते देख मुझे बहुत दुख हुआ है। इस पर बात करना जरूरी है। यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए चौंकाने वाली बात है, क्योंकि टेक्नोलॉजी का काफी हद तक दुरुपयोग हो रहा है।

06 Nov 2023

आपत्तिजनक वायरल वीडियो पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन समेत एक्टर और फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब इस पर खुद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

रश्मिका ने लिखा, "मेरे डीपफेक वीडियो को ऑनलाइन व्यापक रूप से शेयर होते देख मुझे बहुत दुख हुआ है। इस पर बात करना जरूरी है। यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए चौंकाने वाली बात है, क्योंकि टेक्नोलॉजी का काफी हद तक दुरुपयोग हो रहा है। एक महिला और एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देती हूं क्योंकि वे मेरे संरक्षक और समर्थन प्रणाली हैं। इससे पहले कि कई अन्य लोग इस तरह के मामले का शिकार हो जाएं, हमें एक समाज के रूप में इसकी निंदा करनी चाहिए" एक्ट्रेस पोस्ट में कहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। उस लड़की का चेहरा बिल्कुल रश्मिका जैसा है। इस वीडियो में लड़की लिफ्ट में घुसती नजर आ रही है और उसने बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है। यह वीडियो मॉर्फ्ड है। ये वीडियो रश्मिका मंदाना का नहीं, बल्कि ज़ारा पटेल का है। ज़ारा ब्रिटिश-भारतीय मूल की एक युवा महिला है। एआई की डीपफेक तकनीक का उपयोग करके ज़ारा के वीडियो पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News